Question on Vaccination: 'मैजिक मंडे' पर उठे सवाल, MP में मंगलवार को लगे महज 68 हजार टीके!

Updated : Jun 23, 2021 12:32
|
ANI

देश में वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) के मोर्चे पर सोमवार को बने वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद मंगलवार को गिरावट दर्ज हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) के आंकड़ों के मुताबिक, 22 जून को 54 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई. जबकि सोमवार को देश में 86 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी. नंबरों में ये गिरावट कई सवाल खड़े करता है.

मसलन सोमवार को रिकॉर्ड 17 लाख डोज लगाने वाले मध्य प्रदेश में मंगलवार को 68 हजार ही टीके लगे. अब एक बार मध्यप्रदेश में टीकाकरण के कुछ आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

यह भी पढ़ें | Coronavirus के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, WHO ने वैक्सीन को भी बताया बेअसर

मध्यप्रदेश किस दिन कितने टीके

17 जून 1.24 लाख
18 जून 15 हजार
19 जून 22 हजार
20 जून 692 (तकनीकी खामी बताई सरकार ने)
21 जून 16.91 लाख
22 जून 68 हजार

इसके अलावा हरियाणा में भी मंगलवार को 1.28 लाख ही टीके लगे जबकि सोमवार को यहां रिकॉर्ड 5.11 लाख टीके लगे थे. मंगलवार को सिर्फ उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य रहा जिसने सोमवार को लगे 6 लाख टीके के मुकाबले मंगलवार को 7 लाख टीके लगाए.

बहरहाल केन्द्र सरकार का लक्ष्य 21 से 30 जून तक 8 करोड़ डोज लगवाने का है. जबकि जुलाई में केंद्र ने 24.8 करोड़ खुराक देने का लक्ष्य रखा है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, भारत में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके की खुराकें देने की क्षमता हैं.

यह भी पढ़ें | Covishield की दो डोज़ के बीच गैप के अंतर को बदला जा सकता है लेकिन फिलहाल कोई प्लान नहीं: सरकार

Covid vaccinationCOVID-19coronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?