Punjab Corona: वैक्सीन नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जाएगा, पैसा भी कटेगा

Updated : Sep 10, 2021 22:12
|
Editorji News Desk

Vaccination Update: पंजाब सरकार ने अपने अधीन आने वाले कर्मचारियों को 15 सितंबर तक कोरोना का टीका लगवा लेने का निर्देश दिया है. सरकार ने कहा है कि इस मियाद तक अगर किसी कर्मचारी ने पहली डोज़ भी नहीं ली तो उसे जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा. हालांकि ऐसे सरकारी कर्मचारियों को इससे राहत रहेगी, जिन्हें हाल ही में कोरोना हुआ हो और उन्हें टीका लगवाने से मना किया गया हो. इसके अलावा अन्य मेडिकल कारणों से टीका ना लगवा पाने वाले लोगों को भी राहत दी गई है.

वहीं कैप्टन सरकार ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए मौजूदा कोविड पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है. इस दौरान राजनीतिक जनसभाओं समेत सभी कार्यक्रमों में 300 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी और लोगों पूरी सख्ती के साथ कोविड एप्रोप्रियेट बिहैवियर अपनाना होगा.

ये भी पढ़ें: UP: मथुरा-वृंदावन के 10 वर्ग किमी क्षेत्र में नहीं बिकेगा मांस-मदिरा, योगी सरकार ने लगाया बैन 

PunjabGovernment EmployeesCovid 19Coronacaptain amarinder singhLOCKDOWN

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या