कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में दो दिग्गजों के बीच मची आंतरिक कलह का हल निकाल लेने दावा किया है.. कांग्रेस पार्टी के पंजाब के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा है कि राज्य में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) की जगह कोई नया नेता लेगा.
उन्होंने कहा कि बाद में पंजाब सरकार के कैबिनेट (Cabinet) में फेरबदल होगा. हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आशय की पुष्टि की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) पद पर बने रहेंगे. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुख्यमंत्री पद पर कोई बदलाव नहीं होगा, किसी ने इसकी मांग नहीं की. लोगों के बीच कुछ मुद्दे थे, यह सभी हल हो गए हैं. इसके साथ ही पार्टी ने कई बिंदुओं पर विचार किया. पार्टी को सही व्यक्ति को सही जिम्मेदारी देनी है.
हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन साहब की इतनी उदारता थी कि उन्होंने सिद्धू के बारे में कुछ नहीं कहा. उन्होंने सब कुछ कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया है.