Punjab Congress: कलह दूर करने का निकला फॉर्मूला- कैप्टन बने रहेंगे CM, सिद्धू को मिलेगी पार्टी की कमान !

Updated : Jul 15, 2021 14:38
|
Editorji News Desk

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में चल रही सियासी लड़ाई अब खत्म होने वाली है. इस बात के संकेत पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत(Harish Rawat) ने दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रावत ने कहा है कि पिछले एक महीने से ज्यादा वक़्त से चल रही आपसी कलह को दूर करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है.

जिसके तहत, कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वहीं नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा. हरीश रावत ने आगे बताया कि, इसके अलावा दो वक्रिंग प्रेसिडेंट भी बनाए जाएंगे. जो हिंदू और दलित समुदाय के होंगे. इन सब बातों की आधिकारिक घोषणा जल्द हो जाएगी.

बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में चल रही कुर्सी की लड़ाई पर कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को मीटिंग की थी. इस बैठक में इस समस्या का हल निकाल लिए जाने की बात कही जा रही थी.

Navjot Singh Sidhupunjab congesscaptain amarinder singhHarish Rawat

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'