Punjab Congress: CM अमरिंदर को सोनिया का हर फैसला मंजूर, पर बगैर माफी सिद्धू से नहीं मिलेंगे- रिपोर्ट

Updated : Jul 18, 2021 14:05
|
Editorji News Desk

कांग्रेस (Punjab Congress) की लाख कोशिशों के बावजूद पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh ) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच तनातनी कम होती नजर नहीं आ रही है. हालांकि, खबर है कि कैप्टन ने कहा है कि उन्हें सोनिया गांधी (Sonia gandhi) का हर फैसला मंजूर है. लेकिन वो सिद्धू से त‍ब तक नहीं मिलेंगे जब तक वो माफी (apology) नहीं मांगते. दरअसल, हाल ही में बिजली संकट और बेअदबी मसले पर सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था, जिसे लेकर कैप्टन नाराज हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सिद्धू सार्वजनिक रूप से अपने अपमानजनक ट्वीट और इंटरव्‍यू के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं होगा.

बता दें कि शनिवार को हरीश रावत कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे, दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. बैठक के बाद अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट कर बताया सब ठीक है. साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का कोई भी निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा. कुछ मुद्दों को उठाया गया है, जिस पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष से बात करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Nisith Pramanik: गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के नागरिकता पर सवाल! कांग्रेस सांसद ने PM को लिखी चिट्ठी

captain amarinder singhSidhuPunjab CongressHarish Rawat

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'