Punjab Congress में जारी विवाद के जल्द ही सुलझ जाने के संकेत मिले हैं. ऐसी ख़बरें हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं. आपको बता दें कि सिद्धू सीएम अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) के कामकाज से खुश नहीं हैं और कई मौकों पर वो अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर भी कर चुके हैं. बुधवार को उन्होंने गांधी परिवार से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था. बीते दिनों हुई कांग्रेस की आंतरिक कमेटी की बैठक में भी ऐसे सुझाव निकल कर आए थे कि सिद्धू को या तो प्रदेश अध्यक्ष या फिर डिप्टी सीएम बनाया जाए.
वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को कैप्टन ने भी विधायकों के लिए लंच का आयोजन किया. इस बैठक में शामिल लोगों ने भी विवाद के जल्द सुलझ जाने की बात कही और अगले साल होने वाले चुनाव को एकजुटता के साथ लड़ने का दावा किया.