Pulwama Encounter: पुलवामा में लश्कर कमांडर हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर, कई घंटे चली मुठभेड़

Updated : Jul 14, 2021 10:37
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Jammu and Kashmir's Pulwama) में सुरक्षाबलों ने कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा सहित तीन आतंकियों को मार गिराया. सभी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ (Encounter With Terrorists) मंगलवार रात एक बजे शुरू हुई. सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी...जिसके बाद चले सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कस्बे में इलाके की ओर जाने वाले यातायात और पैदल चलने वाले रास्तों को बंद कर दिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.
मुठभेड़ के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है. मौके से बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.

terroristsEncounterJammu & KashmirLashkar e-Tayyiba

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?