क्या आपको मालूम है कि आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं? इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा. इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी. यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना चाहिए.