कृषि कानूनों के खिलाफ बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, BJP का हंगामा

Updated : Jan 28, 2021 19:11
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी सरकार ने मोदी सरकार के कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया, और फिर ये पारित हो गया. तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला बंगाल देश का छठा राज्य बन गया है. इससे पहले पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल और दिल्ली ने भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किए हैं. हालांकि सदन में इसके पेश होते ही खूब हंगामा हुआ और बीजेपी विधायक इसे कुप्रचार बताते हुए 'जय श्रीराम' का नारा लगाते हुए सदन से बाहर चले गए. वहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि - हम किसान विरोधी कानूनों का विरोध करते हैं, केंद्र को या तो तीनों कानूनों को वापस ले लेना चाहिए या सत्ता से हट जाना चाहिए. किसान परेड में हिंसा पर ममता ने कहा कि ये दिल्ली पुलिस और खुफिया तंत्र की असफलता है? ममता ने ये भी कहा कि कहीं अगर ऐसा बंगाल में हुआ होता तो अमित भैया तुरंत कहते - ये क्या हुआ. 
 

Mamata Banerjeeपश्चिम बंगालWest Bengal Assemblyममता बनर्जीBJP allianceWest Bengal

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'