बुधवार को चौतरफा खरीदारी की वजह से घरेलू शेयर बाजार को पंख लग गए और ये बंपर बढ़त के साथ बंद हुए. दोपहर बाद दिग्गज और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी बढ़ी, जिसने निवेशकों की जेब में 3.66 लाख करोड़ रुपये डाले दिए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 1,147 अंक यानि 2.28 फीसदी की छलांग लगाकर 51,444.65 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, Nifty ने 327 अंकों की छलांग लगाई और 2.19 फीसदी की तेजी के साथ 15,245.60 पर क्लोज हुआ. BSE मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स भी डेढ़-डेढ़ फीसदी चढ़कर बंद हुए.