कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi ) ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हो रही दवाओं और उपकरणों से टैक्स हटाने की मांग (Demand for tax removal) की है. प्रियंका ने ये मांग GST काउंसिल की बैठक से ठीक पहले की है. इसके लिए उन्होंने बकायदा कई दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों पर लग रहे जीएसटी का एक चार्ट भी ट्विटर पर शेयर किया है.
कांग्रेस महासचिव ने लिखा है कि महामारी के समय एम्बुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों, टीके के लिए परेशान हुए लोगों से जीएसटी वसूलना निर्दयता और असंवेदनशीलता है. बता दें कि गैर बीजेपी शासित राज्यों ने भी केन्द्र सरकार (Central government) से GST व्यवस्था में सुधार और नुकसान की भरपाई के लिए अनुदान की मांग की है.