प्रियंका चोपड़ा का करियर जबरदस्त उफान पर है. बीते कुछ ही दिनों में उनकी कई फिल्में आईं. इनमें NETFLIX पर आई We Can Be Heroes और The White Tiger शामिल हैं. हालांकि, ऐसी सफलता कि बाद भी प्रियंका अपनी रफ्तार को थोड़ी सी भी ढील नहीं दे रहीं. एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने अपनी बताया कि उन्होंने Citadel पर काम शुरू कर दिया है. ये एक इंटरनैशनल सीरीज़ है जिसे राज और डीके Avengers फेम रूसो ब्रदर्स के लिए बना रहे हैं. राज और डीके इसके पहले फिल्म 'स्त्री' और वेब सीरीज़ The Family Man जैसे अपने काम से धमाका कर चुके हैं.