Priyanka Chopra पहुंचीं अपने रेस्टोरेंट 'सोना', शेयर की दिलकश तस्वीरें

Updated : Jul 10, 2021 13:05
|
Editorji News Desk

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने रेस्त्रां पर भी खूब ध्यान दे रही हैं. हाल ही में वो एक बार फिर न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्त्रां 'सोना' (Sona) पहुंचीं. इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. फोटो में प्रियंका काफी उत्साहित नजर आ रही हैं.

किसी तस्वीर में प्रियंका हाथ में ड्रिंक्स लिए हुए हैं, तो कहीं होटल के मेन्यू के साथ प्रियंका पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में प्रियंका ने पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी थी. साथ ही उन्होंने गोल्डन हील्स कैरी किए हुए हैं.

रेस्टोरेंट को मिल रहे रिस्पॉन्स से प्रियंका बेहद खुश हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत.' एक्ट्रेस का ये दिलकश अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

हाल ही में प्रियंका पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंची थीं. उन्होंने बताया था कि काम की व्यस्तताओं के चलते वह अभी तक जा नहीं सकी थीं. इस दौरान उन्होंने गोल गप्पे और देसी खाने का लुत्फ भी उठाया था.

Nick JonasPriyanka Chopra JonasNEWYORK

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब