बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने Vogue मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वह सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं. फोटोशूट के दौरान प्रियंका रेड ऑउटफिट में नजर आईं. उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था. एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत ड्रेस को लग्जरी फैशन ब्रैंड Christian Dior से पिक किया था.
अपने लुक को कंपलीट करने के लिए प्रियंका ने गले में Bvlgari का मंगलसूत्र पहना था, जिसकी कीमत 3 लाख रूपए है. इसके साथ ही प्रियंका ने चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्स्टिक यूज किया था. एक्ट्रेस ने अपने बालों को गीला रखते हुए हाफ-टाई में खुला छोड़ा था.
ये भी पढ़ें:Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की जन्म जयंती पर नीतू और रिद्धिमा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि