युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना 20वां जन्मदिन मना रहे हैं. पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ. शॉ ने सबसे कम उम्र में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया था. पृथ्वी शॉ को छोटी उम्र में बड़े कारनामों के लिए जाना जाता है. वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, शॉ के जन्म से पहले ही उनके पिता महाराष्ट्र शिफ्ट हो गए थे. IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्ले पर लगी जंग हटने का नाम ही नही ले रही. यही कारण रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया था. पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने अपने 3 टेस्ट में ही यह संकेत दे दिए हैं कि वे भारत के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेल सकते हैं. पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं.