Third Wave of Corona को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक अहम बयान दिया है. हिल स्टेशनों पर बढ़ी भीड़ को गलत ठहराते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोग तीसरी लहर आने से पहले एन्जॉय करना चाहते हैं, ये गलत है. पीएम बोले कि ये सही है कि कोरोना (Corona) की वजह से पर्यटन, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है लेकिन मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशनों पर, बाजारों में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ का उमड़ना ठीक नहीं है. पीएम के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें तय किए गए नियमों का पूरी सहती से पालन करना होगा.
उत्तर पूर्व (North East) के मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के वेरिएंट पर नजर रखना बेहद जरूरी है. म्यूटेशन के बाद ये वायरस कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं. ऐसे हालातों में प्रिवेंशन और ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है साथ ही टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट को भी फोकस्ड तरीके से आगे बढ़ाना होगा.