शनिवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों पर हर चर्चा को तैयार है, और इसपर तो हम बस एक फोन कॉल दूर हैं. पीएम के इस बयान पर पहले तो किसान नेता राकेश टिकैत ने उन्हें धन्यवाद दिया और फिर कहा कि अब पीएम को ही सीधे इसमें दखल देना चाहिए और किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करानी चाहिए. BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि- हम ना सरकार का सिर झुकने देंगे और ना किसान की पगड़ी झुकने देंगे. वहीं दूसरे किसान नेता शिव कुमार कक्काजी ने भी कहा है कि हम सरकार से जरूर बात करेंगे. वो जिस दिन घंटी कर दें हम उस दिन पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि बातचीत से ही मसले का हल निकलना चाहिए.