इंडियन साइंस कांग्रेस के 107वें सत्र के संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

Updated : Jan 03, 2020 10:45
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडियन साइंस कांग्रेस के 107वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी 2 दिनों के कर्नाटक दौरे पर हैं. इस मौके पर कई बड़े वैज्ञानिक, शिक्षाविद, पॉलिसीमेकर समेत नोबेल पुरस्कार विजेता स्टीफन हेल और एडा योनथ भी मौजूद रहेंगे. आयोजनकर्ताओं ने 15 हजार लोगों के जुटने का अनुमान लगाया है. इस ईवेंट की थीम 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर रूरल डेवलपमेंट' रखा गया है. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने डीआरडीओ के 5 यंग सायंटिस्ट लैबोरेट्री का उद्घाटन भी किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीISCNarendra Modi

Recommended For You