देश में पेट्रोल-डीजल(Fuel Prices in India) की कीमतों में लगी आग जाारी है. 11 जून को एक बार फिर पेट्रोल 29 पैसे तो डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. हाल ये है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगाई का इतिहास रच रहे हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में तो पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है. 2014 से 2021 के बीच पेट्रोल प्रति लीटर 30 रुपए महंगा हो चुका है जबकि डीजल 36 रुपये प्रति लीटर.
आइए एक नजर डालते हैं कि दिल्ली में पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीजल का दाम कितना बढ़ा?
तो वहीं 11 जून, 2021 को मुंबई में पेट्रोल 101.04 रुपए और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर हो चुका है. तो वहीं जैसा हमने आपको बताया कि देश के 6 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के पार जा चुका है.