legendary Athlete: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति-PM ने जताया शोक

Updated : Jun 19, 2021 08:08
|
Editorji News Desk

देश और दुनिया में फ्लाइंग सिख (Flying Sikh) के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने ट्वीट किया कि मिल्खा सिंह के निधन की खबर सुन कर मेरा दिल दुख से भर गया है. उनकी कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

दूसरी तरफ पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Singh) ने उनके साथ की तस्वीर शेयर करते लिखा कि मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया.
उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया था. उनके निधन से आहत हूं. PM मोदी ने दूसरा ट्वीट भी किया और बताया कि कुछ दिनों पहले ही उनकी मिल्खा सिंह से बात हुई थी. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी. गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने उनके साथ की तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि भारत हमेशा अपने इस महान सपूत को याद रखेगा. खेल मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि मैं आपसे वादा करता हूँ मिल्खा सिंह जी कि हम आपकी अंतिम इच्छा को पूरा करेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यह एक युग के समाप्त हो जाने जैसा है.

Milkha singhAmit ShahRijijuNarendra ModiRamnath Kovind

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?