चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरो को बिना मास्क पहने समुद्र तट पर सेल्फी लेना काफी महंगा पड़ा है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक नियम को तोड़ने पर जुर्म में उन्हें 3500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा है. वायरल सेल्फी में एक महिला राष्ट्रपति के साथ खड़ी दिखती है. इस सेल्फी में राष्ट्रपति ने मास्क नहीं पहन रखा है. बता दें कि चिली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. इस नियम को तोड़ने पर जुर्माना का प्रावधान है.