पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जारी है. अब इसी मसले पर बड़ी खबर सामने आई है. लक्जमबर्ग की बी मेडिकल सिस्टम कंपनी ने भारत में कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन फैसिलिटी बनाने का ऐलान किया है. कंपनी के CEO एल प्रोवोस्ट ने कहा है कि भारत में अगले साल मार्च महीने तक कोल्ड स्टोरेज केंद्र स्थापित कर लिए जाएंगे. इसका प्लांट गुजरात में लगाने की योजना बनाई जा रही है. बता दें कि कंपनी के CEO भारत दौरे पर हैं.