प्रेग्‍नेंसी के दौरान हाथ पैरों में आ रही है सूजन तो डाइट में बदलाव करने से मिल सकता है आराम

Updated : Nov 30, 2022 14:52
|
Editorji News Desk

गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए बहुत ही ख़ास होता है. जितना ख़ूबसूरत ये एहसास है इस दौरान उतनी ही सावधानियां बरतने की ज़रूरत भी पड़ती है, क्योंकि शुरुआत के तीन महीनों में मिस कैरेज का खतरा सबसे ज़्यादा रहता है. प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल चेंजेज आते हैं जिसके कारण हाथों और पैरों में सूजन और खुजली जैसी समस्या होने लगती है. इस दौरान डॉक्टर्स हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं, क्यूंकि ये होने वाली मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि कुछ फ़ूड आइटम्स ऐसे हैं जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं. इन फ़ूड आइटम्स को अपनी डायट से निकाल देना चाहिए

गर्भावस्था में इन चीज़ों को खाने से बचें

- यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को केमिकल युक्त और प्रिजर्वेटिव फ़ूड खाने से बचना चाहिए.  इसमें आइसक्रीम, सोया और दूध जैसी चीज़ें शामिल हैं. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ज़्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. आप अपने रेगुलर नमक को सेंधा नमक से रीप्लेस कर सकती हैं. 

- प्रेग्‍नेंसी के दौरान रिफाइंड फ़ूड जैसे ब्रेड और ब्रेड से बनी चीज़ों का सेवन करने से भी बचना चाहिए, साथ ही इस दौरान एलकोहल से दूर रहने की सलाह दी जाती है

गर्भावस्था में इन चीज़ों का करें सेवन

- प्रेग्‍नेंसी के दौरान हाथों और पैरों की सूजन कम करने के लिए अपने खाने में विटामिन बी और आयरन युक्त चीज़ों को शामिल करना चाहिए.  ऐसे में आप हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और हेल्दी चीज़ें खा सकती हैं. महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान पालक, सरसों, चुकंदर, अंगूर, हरे बीन्स, प्याज और लहसुन का सेवन करना चाहिए

- प्रेग्‍नेंसी के दौरान ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर हो.  इसके लिए आप टमाटर, चैरी, ब्लूबेरी, और क्रैनबेरी का सेवन कर सकते हैं.

- जिन महिलाओं के हाथ - पैरों में सूजन आ रही है, उन्हें पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए.  ऐसे में आप केले, दाल, शकरकंद का सेवन कर सकते हैं

अपनी डायट में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले लें. 

 

pregnancy

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी