कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में बादल ने आपातकाल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र किया है. बादल ने अपनी चिट्ठी में लिखा... संवाद, समाधान और सहमति लोकतंत्र की नींव हैं. संवाद की प्रक्रिया से सहमति तक पहुंचा जा सकता है, और सहमति ही टकराव को टालने का रास्ता है. बादल ने अपनी चिट्ठी में आपातकाल के दिनों और तानाशाही जैसे शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक मूल्यों से बड़े से बड़े जटिल मुद्दे और कठिन समस्याओं का भी बेहतरीन समाधान निकल सकता है.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.