बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार हो चुकी हैं. प्राची के मुताबिक इनकार करने के बाद भी निर्देशक ने उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए फोन किया था.
प्राची ने कहा, 'मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया, जिसके लिए मुझे निर्देशक ने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा. जब मैंने इनकार कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझे फोन करके दोबारा इस बारे में बात की.' मैंने उन्हें कहा, 'मुझे आपकी फिल्म नहीं करनी.'
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राची हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट' में नजर आई थीं