Raj Kundra Pornography Case: पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ऐक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर पुलिस को दिए अपने बयान में राज कुंद्रा पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्लिन का आरोप है कि राज ने उन पर सेक्शुअल असॉल्ट किया था लेकिन वह किसी तरह बच गईं. शर्लिन अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा चुकी हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, शर्लिन पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के पास गई थीं और बयान दर्ज करवाया था. खबर के मुताबिक, शर्लिन ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि 27 मार्च 2019 में राज कुंद्रा ने उनके बिजनस मैनेजर को एक प्रपोजल डिस्कस करने के लिए बुलाया था.
शर्लिन का दावा है कि बिजनेस मीटिंग के बाद राज बिना बताए उनके घर आ गए. उनके मना करने के बाद भी राज उन्हें किस करने लगे.' शर्लिन ने कहा कि वह शादीशुदा आदमी के साथ इन्वॉल्व नहीं होना चाहतीं न ही बिजनस को प्लैजर के साथ मिक्स करना चाहती हैं. इस पर राज ने उनसे कहा कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और घर पर वह ज्यादातर स्ट्रेस में रहते हैं.
शर्लिन ने आगे कहा कि वो कुंद्र को धक्का दे वॉशरूम में भाग गईं. उन्होंने बताया कि इसके बाद वो काफी डर गईं थी. बता दे कि कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. बुधवार को मुंबई की एक कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
ये भी पढ़ें : 5G Network Case: जूही चावला ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, आदेश में संशोधन की कर रही थीं मांग