UP Population Draft: दो से ज़्यादा बच्चे हैं तो सरकारी नौकरी नहीं, चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे

Updated : Jul 10, 2021 09:40
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश (UP) के राज्य विधि आयोग ने UP जनसंख्या विधेयक 2021 (UP Population Control Bill) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. इस ड्राफ्ट में दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों (Government job) में आवेदन और स्थानीय निकायों में चुनाव (Local body election) लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का भी लाभ न दिए जाने का जिक्र है. इस ड्राफ्ट में UP में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी उपायों के रास्ते सुझाए गए हैं.  इसमें सरकारी कर्मचारियों (Government employee) का प्रमोशन तथा बर्खास्त करने तक की सिफारिश है. अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें अतिरिक्त इंक्रीमेंट, प्रमोशन, सरकारी आवासीय योजनाओं में छूट, जैसी कई सुविधाएं देने की सिफारिश की गई है.

विधि आयोग ने इस विधेयक का ड्राफ्ट सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है और 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी गई है. यह ड्राफ्ट ऐसे समय में पेश किया गया है जब 11 जुलाई को योगी सरकार नई जनसंख्या नीति जारी करने जा रही है. 

Uttar PradeshYogi governmentGovernment Employeespopulation

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या