पोप फ्रांसिस (Pope Francis) रविवार को आंत के ऑपरेशन के बाद पहली बार लोगों के बीच नजर आए. पोप ने अस्पताल की बालकनी से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर उन्हें संबोधित (Pope addressed crowd) भी किया. 84 वर्षीय पोप की बीते हफ्ते बड़ी आंत की सर्जरी हुई है जिसमें आंत का एक हिस्सा निकाला गया है, हालांकी अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है.
रिपोर्ट्स के मुताबित यूं तो पोप फ्रांसिस एक स्वस्थ व्यक्ति हैं लेकिन जब वो युवा थे उस दौरान उनके फेफड़े का एक हिस्सा हटा दिया गया था और वो Sciatica से पीड़ित हैं. इसके कारण कभी-कभी उनको दर्द का सामना करना पड़ता है. पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को हैती के राष्ट्रपति जोवनेल मोइसे की हत्या पर शोक संदेश भी भेजा था.
यह भी पढ़ें: Afghanistan Crisis: भारत ने कंधार से वापस बुलाए अधिकारी, सुरक्षा की बताई चिंता!