पोप फ्रांसिस(Pope francis) की तबियत खराब है, जिसके चलते उन्हें रोम(Rome) के एक अस्पताल में भर्ती(Admit in Hospital) कराया गया है. वेटिकन सिटी(Vatican City) स्थित पोप फ्रांसिस के दफ्तर ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि, पोप फ्रांसिस को बड़ी आंत में दिक्कत के चलते पहले से तय सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है.
बयान में कहा गया है कि पोप की ये सर्जरी जेमिली अस्पताल के प्रोफेसर सर्जियो अलफियरी करेंगे. हालांकि ये सर्जरी कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन बयान में सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए एक मेडिकल बुलेटिन जारी करने की बात जरूर की गई है.