कोरोना संकट काल (Covid 19 Pandemic) में अधिकतर कंपनियां घाटे में है. लिहाजा, प्राइवेट कंपनियों (Pvt. Companies) में छंटनी का दौर जारी है. ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो (Book My Show) ने अब 200 और कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है. करीब 1 साल पहले भी कंपनी ने भारत और वैश्विक स्तर पर अपने कार्यालयों से 270 कर्मचारियों की छंटनी की थी.
कंपनी के सीईओ आशीष हेमराजानी ने भावुक संदेश लिखा कि कोरोना वायरस ने मुझे कई सबक सिखाए हैं और मैंने आज एक और सबक सीखा है. हमने 200 विश्वसनीय और प्रतिभाशाली (Talented) व्यक्तियों को जाने दिया है.
साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि वे उनके लिए नई नौकरी दिलाने की हरसंभव मदद करेंगे और किसी भी उपलब्ध नौकरी के बारे में जानकारी भी देंगे.