एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) अक्सर सामाजिक- राजनितिक मुद्दों पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती हैं. पूजा ने कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खडे़ किए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'क्या किसी और को सर्वाइवर्स गिल्ट महसूस हो रहा है? क्योंकि मुझे जरूर हो रहा है. यह सिस्टम बुरी तरह फेल हो गया है.' पूजा ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि 'पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने पहले से तैयारी नहीं की, क्योंकि उन्होंने गलत संदेश भेजा कि 'सबकुछ ठीक है', क्योंकि उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है.' पूजा का ये ट्वीट सोशलम मीडिया पर चर्चा में है.