बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा भट्ट 24 फरवरी अपना 49वां जनमदिन मना रहीं हैं. उन्होंने आमिर खान, संजय दत्त और सनी देओल जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. पर क्या आपको पता है अपनी फिल्मों के अलावा वह निजी जिंदगी और शराब की लत को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं. पूजा भट्ट एक समय काफी शराब पीया करती थीं. इस बात को वह खुद अपने कई मीडिया इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बोल चुकी हैं. हालांकि पूजा भट्ट ने शराब की लत को मात देते हुए खुद को उससे हमेशा से लिए दूर कर लिया.