Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में 'प्रदूषण वाला लॉकडाउन', अगले आदेश तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Updated : Nov 17, 2021 07:27
|
Editorji News Desk

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार के पैनल ने दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल, कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है. अब बुधवार से लेकर अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास (online class) होंगे. इसके साथ ही, 21 नवंबर तक दिल्ली में गैर जरूरी ट्रकों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है.

हालांकि, इस दौरान जरूरी सामानों की एंट्री पर पाबंदी नहीं रहेगी. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा/डिफेंस को छोड़ कर अन्य सभी तरह की कंस्ट्रक्शन पर भी 21 नवंबर तक रोक रहेगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में जारी है सांसों पर संकट, 21 नवंबर तक खतरा बरकरार

दरअसल बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं. इसी के मद्देनजर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने और भी निर्देश जारी किए हैं.

इसके तहत कम से कम 50 फीसदी सरकारी अधिकारियों को 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम (Work from home) की इजाजत होगी. कमीशन ने कहा है कि निजी कार्यालयों में भी इसी तरह के इंतजाम किये जाने चाहिए.

दिल्ली-NCR में डीजल जेनरेटरों यानी डि‍जी सेट्स के इस्‍तेमाल पर भी रोक लगी है. इसके अलावा इलाके के 11 थर्मल पावर प्‍लांट यानी कोयले से बिजली उत्‍पादन करने वाले कारखानों में से केवल 5 को चलाने की इजाजत दी गई है.

Air pollutionDelhi Air PollutionDelhi Air Quality

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?