IPL से पहले पोलार्ड का 'धमाका'... 500 T20 खेलने वाले बने पहले क्रिकेटर

Updated : Mar 05, 2020 12:47
|
Editorji News Desk

खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 500 मैच नहीं खेल पाते... लेकिन वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड ने इतने मैच अकेले सिर्फ एक फॉर्मेट में खेले हैं... IPL 2020 के आगाज़ से पहले पोलार्ड 500 T20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं... इतना ही नहीं श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में हासिल इस उपलब्धि के दौरान पोलार्ड ने 10000 T20 रन भी पूरे कर लिए  और ऐसा करने वाले अपने हमवतन क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं. पोलार्ड ने अपना T20 डेब्यू 2006 में किया था.

Kieron PollardIPL

Recommended For You