TMC सांसद नुसरत जहां की शादी को लेकर मचे बवाल (Nusrat Jahan's marriage dispute) पर अब राजनीतिक सवाल (Political ruckus) हो रहे हैं. इस मामले पर बीजेपी-टीएमसी आमने सामने है.TMC जहां इसे पारिवारिक विवाद बता रही है, वहीं बीजेपी कार्रवाई की मांग (BJP demanded action)कर रही है. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) का कहना है कि नुसरत ने लोकसभा में दिए बायो में विवाहित होने की बात कही, नुसरत ने जहां रूही जैन के तौर पर शपथ ली और अब कर रही हैं कि उनकी शादी वैध ही नहीं है. उन्होंने कहा मैं लोकसभा स्पीकर से नुसरत के खिलाफ एक्शन लेने की अपील करती हूं.
वहीं TMC महासचिव कुणाल घोष (Kunal Ghosh)का कहना है कि भाजपा इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह एक निजी पारिवारिक मामला है. उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरों की निजी जिंदगी पर गौर करने लगे तो कई पार्टियों के कई लोगों को परेशानी हो सकती है.