जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, इसी कड़ी में शुक्रवार को आतंकियों ने एक एक पुलिसकर्मी और एक मजदूर की अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक कटिहार के प्रीत नगर के रहने वाले शंकर कुमार की रात करीब साढ़े आठ बजे हत्या की गई, तो पुलिसकर्मी बंटो शर्मा को करीब 6 बजे गोली मारी गई.
ये भी देखें । बेटियां सदा के लिये हैं, बेटे तभी तक बेटे हैं जब तक शादी नहीं होती'...Bombay HC ने ऐसा क्यों कहा?
बंटो शर्मा को आनन-फानन में अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर शंकर कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. पुलिस इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी संगठनों के शीर्ष कमांडरों के खात्मे के बाद घाटी में जो शांतिपूर्ण माहौल बना है उससे पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी और उसके आकाओं में खलबली मची हुई है.