लूट के एक मामले में बिहार (Bihar) बंगाल की सीमा पर बेस एक इलाके में छापेमारी करने गए किशनगंज (Kishanganj) नगर थाना अध्यक्ष की मौत का मामला सामने आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार कि किशनगंज पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि लूट के एक मामले में वांछित अपराधी पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी दिनाजपुर जिले के पनतापाड़ा गांव में छिपे हैं. जब बिहार पुलिस वहां पहुंची तो उनपर गांवालों ने हमला कर दिया जिसमें थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की मौत हो गई. घटना की सूचना पा इलाके के एससपी और रेंज आईजी लगातार बंगाल पुलिस (Police) और किशनगंज पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं. मृतक अश्विनी कुमार के शव को बंगाल के इस्लामपुर स्थित अस्पताल में रखा गया है जहां पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है.