विज़ाग गैस लीक मामले में PM के प्रधान सचिव ने की हाई लेवल मीटिंग

Updated : May 07, 2020 16:35
|
Editorji News Desk

विशाखापट्टनम गैस लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका दफ्तर काफी एक्टिव नजर आ रहा है. पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने विशाखापट्टनम गैस लीक मामले की स्थिति को लेकर कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, NDMA, NDRF, एम्स के निदेशक और मेडिकल एक्सपर्ट के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की. प्रधान सचिव ने विशाखापत्तनम में विशेषज्ञों की एक टीम भेजने का निर्देश दिया है, और राहत- बचाव के साथ-साथ आगे के चिकित्सा प्रभाव के लिए भी उपाय किए हैं. बता दें गुरुवार सुबह जैसे ही गैस लीक की खबरें आईं पीएम मोदी और उसके साथ कई मंत्री और अधिकारियों ने इस मुद्दे पर बैठक की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीNDRF

Recommended For You