पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम (PM reviews vaccination and testing scenario in country) की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक की. सरकार ने भरोसा जताया है कि उसके पास दिसंबर के आखिर तक देश की व्यस्क आबादी को पूरी तरह टीका लगाने के लिए पर्याप्त डोज़ होंगी,वहीं प्रधानमंत्री ने देश में चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम की स्पीड को लेकर संतुष्टि जताई. उन्होंने कहा कि भारत में कोविड 19 के संकट को देखते हुए वैक्सीनेशन की गति में और तेजी लाने की जरूरत बताई है. पीएम मोदी ने कहा कि इस रफ्तार को और आगे बढ़ाना होगा, इसके साथ ही उन्होंने टेस्टिंग को लेकर भी कहा कि टेस्ट किसी भी इलाके में बढ़ते संक्रमण को ट्रैक करने और रोकने में अहम हथियार है.PM को बताया गया कि पिछले 6 दिनों में देश में 3.77 करोड़ डोज लगाए गए है
जो कि मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से ज्यादा हैं. देश के 128 जिलों में 45+ की आधी आबादी को वैक्सीनेट किया जा चुका है जबकि 16 जिलों ने 90% से ज्यादा 45+ की आबादी को टीका लगा दिया है