Prime Minister Narendra Modi ने देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने (Lightning Strike) के कारण मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे (Financial Assistance) का भी ऐलान किया है. PMO की तरफ से किये गए एक ट्वीट में कहा गया है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद PMNRF के तहत दी जाएगी.
आपको बता दें कि इतवार को आकाशीय बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh), राजस्थान (Rajasthan) और मध्य प्रदेश (Madhya Prdesh) में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं और ऐसा अंदेशा है कि मृतकों कि संख्या बढ़ सकती है. अब स्थानीय प्रशासन की तरफ से आकलन किये जाने के बाद पीड़ितों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी.
Also read: Lightning strike: आमेर के वॉच टॉवर पर सेल्फी ले रहे थे लोग...बिजली गिरी, 16 की हुई मौत