टोक्यो पैरालिंपिक(Paralympic 2020) में गोल्ड मेडल जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा(Avani Lekhara) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने फोन पर बात की और बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अवनि से कहा कि उनकी ये जीत भारत के लिए बड़े गर्व की बात है. इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था अवनि की ये जीत उनकी मेहनत और खेल के प्रति जुनून के कारण ही मिली है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अवनी को बधाई दी है. शाह ने ट्वीट किया, पैरालिंपिक में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली अवनि लेखरा को बधाई. बता दें कि भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक के 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. 19 साल की अवनि भारत की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने पैरालिंपिक गोल्ड मेडल जीता है.
यह भी पढ़ें: Tokyo Paralympics: अवनि लेखरा का सोने पर निशाना, 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड