अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात पर पीएम आवास पर मंगलवार को पीएम मोदी(PM Modi) ने एक हाई प्रोफाइल बैठक की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस बैठक में पीएम ने साफ कहा कि भारत आने वाले हर अल्पसंख्यक की मदद की जाएगी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम ने ये भी कहा कि भारत को ना सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल थे. बता दें कि इससे पहले सी-17 ग्लोबमास्टर प्लेन काबुल से 120 भारतीयों को लेकर भारत आ गया. इस प्लेन को पहले गुजरात के जामनगर में रोका गया और फिर इसे हिंडन एयरबेस लाया गया. भारतीय दूतावास के सभी लोग लौट आए हैं.
यह भी पढ़ें: Afghan News: सब भारतीयों को अफगानिस्तान से वापस लाएंगे, एंबेसी के स्टाफ की वतन वापसी का ऑपरेशन मुश्किल था