Hockey SF: प्रधानमंत्री बोले- खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया, हार जीत तो जीवन का हिस्सा है

Updated : Aug 03, 2021 10:14
|
Editorji News Desk

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल मैच को भारत में लाखों लोगों ने देखा, खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई के लिए सुबह- सुबह लोग अपने टीवी सेट और मोबाइल पर टकटकी लगाए दिखे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी ये मैच देखा और ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर शेयर भी की. भारतीय टीम भले ही बेल्जियम के हाथों हार गई, लेकिन खेल भावना को सर्वोपरि मानते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि जीत और हार ज़िंदगी का हिस्सा हैं. हमारे खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया. मैं टीम को अगले मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देता हूं, भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है.

लेकिन सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के परिवारों ने भी मैच के दौरान टीम का हौसला बढ़ाया, भारतीय टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले वरुण और दूसरे खिला़ड़ी गुरजंत के परिवार वालों ने भी मैच देखकर टीम का हौसला बढ़ाया. जम्मू में सीआरपीएफ जवानो ने भी भारत और बेल्जियम के इस अहम सेमीफाइन के हर क्षण के रोमांच का मज़ा लिया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए. 49 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का कारनामा कर दिखाया था , टीम के साथ करोड़ों लोगों की उम्मीदें और आंकाक्षाएं तो साथ थी ही, लेकिन साथ ही था हार या जीत से परे अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े होना का जज्बा और पूरा देश इस मौके पर अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा दिखाई दिया.

IndiaBelgiumhockey india

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video