एक तरफ जहां कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. वहीं दूसरी तरफ कृषि मंत्रालय ने कहा है कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री 'किसान सम्मान निधि' की सातवीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 18 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगें जिससे देश के 8 करोड़ किसानों को फायदा होगा. प्रधानमंत्री इस मौके पर किसानों से बात भी करेंगे. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर चार महीने पर 2 हजार रुपये देती है. इस योजना की घोषणा फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में की गई थी.