UN में PM मोदी का भाषण, बोले- धरती हमारे लिए मां है, बंजर जमीन को सुधारेंगे

Updated : Jun 15, 2021 11:17
|
Editorji News Desk

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूनाइटेड नेशन (United Nation) की हाई लेवल की बैठक को संबोधित किया. इस बैठक में बंजर होती जमीन और सूखे के हालात पर चर्चा हुई. PM मोदी ने कहा कि भारत सरकार (Indian Government) साल 2030 तक 26 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को बहाल करने की योजना पर काम कर रही है. इस काम से भारत पर्यावरण (Environment) में तीन अरब टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा धरती को मां का दर्जा दिया है. कम होती उपजाऊ भूमि (Fertile land) और सूखा मानवता के लिए चिंता का कारण हैं. यह पूरी दुनिया के लिए खतरे का संकेत हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंजर जमीन ने दुनिया के दो-तिहाई हिस्से को प्रभावित किया और यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह समाजों, अर्थव्यवस्थाओं, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता व सुरक्षा की नींव को कमजोर कर देगा.

AgricultureUnited NationLand

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?