वाराणसी के राजघाट पहुंचे पीएम मोदी ने देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। दीप जलाने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा ध्यान देश की विरासत और संस्कृति बचाने पर है। उन्होंने चीन का बिना नाम लिए कहा, ''चाहे सीमा पर घुसपैठ की कोशिश हो, विस्तारवादी ताकतों का दुस्साहस हो या फिर देश के भीतर देश को तोड़ने वाली साजिशें, भारत आज सबका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।