PM मोदी सितंबर के अंतिम सप्ताह में वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क के दौरे (U.S Visit) पर जा सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पीएम के दौरे की तैयारी चल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पदभार संभालने के बाद से ये प्रधानमंत्री मोदी का पहला अमेरिकी दौरा होगा. अगर चर्चाओं के तहत ये दौरा होता है तो संभवना है कि PM मोदी 23-24 तारीख को अमेरिका जाएंगे.
हालांकि, मार्च में क्वाड शिखर सम्मेलन, अप्रैल में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन और इस साल जून में जी -7 शिखर सम्मेलन में मोदी और बाइडेन की मुलाकात हो चुकी है.
इससे पहले सितंबर 2019 में कोविड -19 महामारी से पहले मोदी ने आखिरी बार संयुक्त राज्य का दौरा किया था, जब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया था.