शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे (Narendra Modi Birthday) के मौके पर देश की तमाम बड़ी शख्सियतों ने उन्हें बधाई दी. इस मौके पर पीएम के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी उन्हें विश किया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "हैप्पी बर्थ डे, मोदी जी". अब राहुल के इस ट्वीट पर लोगों को भी मौका मिल गया और एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे.
एक यूजर ने उनकी इस चार शब्दों की बधाई पर लिखा, बस एतना ही. एगो केक भी रहना चाहिए था... कम-से-कम. तो एक यूजर ने कमेंट में राहुल और मोदी के बीच एक छोटी सी बातचीत वाला मजेदार चुटकुला शेयर कर दिया.
उसने जो लिखा उसमें, राहुल पीएम से बोलते हैं- हैप्पी बर्थ डे, मोदी जी. इस पर पीएम कहते हैं, थैंक यू!. फिर राहुल कहते हैं - पार्टी किधर है?. इसपर मोदी जी का जवाब होता है कि हमारी तो हर जगह है, तुम्हारी किधर है. फिर इसके बाद ये यूजर हंसी के ठहाके वाली स्माइली चेप देता है.