देश के 100 अस्पतालों को मिलेंगे अपने ऑक्सीजन प्लांट, PM CARES Fund से मिलेगा पैसा

Updated : Apr 16, 2021 08:42
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना संकट के साथ-साथ ऑक्सीजन(Oxygen) की कमी से भी हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में केंद्र सरकार ने देश के 100 अस्पतालों में खुद का ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया है. ये प्लांट अस्पतालों के अपने होंगे और इसके लिए पीएम केयर्स फंड(PM CARES Fund) से पैसे जारी किए जाएंगे. साथ ही सरकार ने विदेश से 50 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन आयात करने का भी फैसला लिया है जिसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे. बता दें कि देश के 12 राज्य जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं वहां ऑक्सीजन की भारी मांग है लेकिन आपूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं उनमें से महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक में ऑक्सीजन के प्लांट हैं लेकिन आपूर्ति पूरा नहीं पड़ रहा है. मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन की कोई क्षमता नहीं है और दूसरे कई राज्यों का भी ऐसा ही हाल है. 

Oxygen supplyHealth Ministryindia coronavirus updatescorona virusPM Cares Fund

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?