Congress ने एक बार फिर से PM CARES Fund को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी कि तरफ से एक ट्वीट किया गया है जिसमें उसने इसे 'झूठ और भ्रष्टाचार का ब्लैक होल' बताया है. अपने इस ट्वीट के साथ पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में पीएम केयर्स फंड की वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका को लेकर छपी मीडिया रिपोर्ट को भी शेयर किया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस बीते काफी अरसे से पीएम केयर्स फंड को लेकर सवाल उठती रही है और सरकार से इसका ब्यौरा मांगती रही है. वहीं सरकार का कहना है कि ये कोष एक सार्वजनिक ट्रस्ट है जिसे 27 मार्च 2020 को नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1908 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है. लेकिन इसको RTI और CAG ऑडिट से बाहर रखे जाने के कारण विपक्ष इसे लेकर हमलावर रहता है.